Friday, May 9, 2025
रुसेन कुमार
  • Home
  • परिचय
  • विचार शक्ति
  • जनसंपर्क
  • मीडिया
  • किताबें
  • अपडेट्स
    • समाचार
  • गैलरी
  • कार्य
  • विडियो
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • परिचय
  • विचार शक्ति
  • जनसंपर्क
  • मीडिया
  • किताबें
  • अपडेट्स
    • समाचार
  • गैलरी
  • कार्य
  • विडियो
  • संपर्क
No Result
View All Result
रुसेन कुमार
No Result
View All Result
Rusen Kumar Rusen Kumar Rusen Kumar
Home विचार शक्ति

आपकी नाव में छेद तो नहीं, रुसेन कुमार का प्रेरणादायक आलेख

रुसेन कुमार Rusen Kumar by रुसेन कुमार Rusen Kumar
November 5, 2023
in विचार शक्ति
Reading Time: 1 min read

यह चित्र स्वयं में एक मुकम्मल कहानी है। एक नाव में कुल चार लोग सवार हैं। यह नाव किसी बहती नदी में चल रही है। वे नदी के उस पार जाना चाहते हैं। क्योंकि उनकी मान्यता है कि उनकी पसंदीदा चीजें नदी के उस छोर पर ही मिलती है। उनमें से किसी को तैरना नहीं आता। अतः वे नाव के सहारे शीघ्र उस पार पहुँचना चाहते हैं। उनकी यात्रा जारी है। इसी बीच नाव में छेद हो जाता है। नाव के एक छोर में पानी भरने लगा है। आधे यात्री नाव के एक कोने पर तो दूसरी ओर शेष यात्री नाव के दूसरे हिस्से पर जा बैठते हैं। छेद वाली छोर पर पानी भरने लगा है। इससे नाव का संतुलन बिगड़ने लगता है। अब कोई भी व्यक्ति नाव को खेने का काम नहीं कर रहा है।

नाव के डूबने का डर है। नाव स्थिर होकर पानी की बहाव की दिशा में असंतुलि ढंग से बढ़ रही है। डर के कारण अब वे भूल चुके हैं कि उन्हें नदी के उस पार मंजिल पर पहुँचना है। अब उनकी प्राथमिकता पूरी तरह बदल चुकी है। अब जीने-मरने का प्रश्न है। जिस छोर पर छेद नहीं है, उस तरफ के यात्री को लगता है कि चलो अच्छा हुआ कि छेद उनकी तरफ नहीं है। वे अभी भी निश्चिंत हैं।

दूसरी ओर दो अन्य यात्री पानी को उलीचने लगे हैं। उनका मानना है कि पानी को उलिचा नहीं गया तो नाव डूब जाएगी। नाव में छेद क्यों और कैसे हुआ, इसको लेकर किसी में दिलचस्पी नहीं है और न ही अभी इस तरह के बेतुके सवाल के लिए समय है, क्योंकि जब जीवन के अस्तित्व पर खतरा रहता है तो इस तरह के सवालों की कोई प्रासंगिकता नहीं रहती।

क्या यह चित्र वर्तमान समाज और लोगों के सोचने-विचारने के ढंग के बारे में सटीक चित्रण नहीं करता? वास्तव में यह कहानी हमारे ही बारे में है, हमारी मानसिकता के बारे में है। हम सब प्रतीकात्मक रूप से एक विशाल नाव पर सवार हैं। हर जगह नाव के अर्थ बदल जाते हैं। घर हमारे लिए एक नाव है। परिवार एक छोटी-सी नाव है। मोहल्ला भी एक नाव है। ग्रामीणों के लिए उनका गाँव एक नाव है। जिला वासियों के लिए उनका जिला भी एक नाव है। राज्य भी एक वृहद नाव है। राष्ट्र एक विशाल नाव है। हम सब किसी न किसी नाव का हिस्सा हैं। मनुष्य समाज से अलग नहीं हो सकता है। मनुष्य के लिए उसका समाज और राष्ट्र ही नाव है।

समस्याओं का नाम ही संसार है। प्रकृति हमेशा उलट-फेर करती रहती है। कभी रोग फैल जाएगा, तो कभी तूफान आ जाएगा। कभी घने जंगल में आग लग जाती है तो कभी भूकंप से कुछ ही मिनटों में सब कुछ ध्वस्त हो जाता है। कभी बाढ़ के कारण पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है तो कभी एक बूंद पानी भी नहीं बरसता। महामारी के कारण लाखों लोग मर जाते हैं तो कभी पता नहीं अरबों की संख्या में टिड्डे कहाँ से आ जाते हैं।

वास्तव में विविधता और अनिश्चितता ही प्रकृति की विशेषता है। प्रकृति को न कोई समझ पाया है और नहीं कभी समझ पाएगा। प्रकृति पल-पल परिवर्तनशील है। इसीलिए कहा गया है कि केवल परिवर्तन ही स्थायी है। मनुष्यों के लिए हर पल, हर दिन चुनौतियों से भरा है। मनुष्य का जीवन भी अनिश्चित है।

संसार में हमेशा से दो स्वभाव वाले लोग पाये जाते हैं। एक समस्याओं के बारे में उदासीन रहते हैं और दूसरे समस्याओं का निदान खोजने का प्रयास करते हैं। एक व्यक्ति को इसलिए कोई फिकर नहीं है क्योंकि उसके हिस्से वाले जंगल में आग नहीं लगी है, जबकि दूसरे व्यक्ति को लगता है कि उसे आग न फैले इसका उपाय सोचना चाहिए।

आप किसी भी कोने में रहें आग सबको बराबर जलाती है। आग का काम है जलाना। नदी में पानी का काम है नाव को डुबोना। नाव डूबेगी तो सब डुबेंगे। बारिश आएगी तो सबको भिगोएगी। समस्या आएगी तो सब परेशान होंगे। तूफान आएगा तो सबको उड़ाएगा। धूप खिलेगी तो सबको तपाएगी। हरियाली फैलेगी तो सबको शीतलता देगी। प्रेम बढ़ेगा तो सब आनंदित होंगे। संगीत बजेगा तो सबको सुकून देगा।

दुनिया में जो कुछ भी है वह सबका है और सबके लिए है। यहाँ निजी कुछ भी नहीं। यहाँ सब सझियारा है। अपने मन पर थोड़ी बुद्धि लगाइए और स्वयं से पूछिए कि आप किस तरह के नाव में सवार हैं और किस प्रकार के स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। अपनी नाव को देखिए कि उसमें कहीं कोई छेद तो नहीं हो गई है?

रुसेन कुमार से नियमित सम्पर्क में रहने के लिए WhatsApp चैनल को फालो कीजिए।
ShareTweetPin
रुसेन कुमार Rusen Kumar

रुसेन कुमार Rusen Kumar

रुसेन कुमार, अग्रणी पत्रकार, कवि, लेखक और सामाजिक उद्यमी हैं। छत्तीसगढ़ में निवासरत हैं। सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक विषयों के चिंतन पर उनके सैकड़ों आलेख और 15 पुस्तकें प्रकाशित हैं। छत्तीसगढ़ में निवासरत हैं।

Related Posts

रुसेन कुमार
विचार शक्ति

“यदि तुम गरीब हो और रोज लाइब्रेरी नहीं जाते हो तो सचमुच में तुम बहुत गरीब हो” – रुसेन कुमार

November 3, 2024
मजदूर को उसकी मजदूरी उसका पसीना सूखने से पहले दे दो
विचार शक्ति

मजदूर को उसकी मजदूरी उसका पसीना सूखने से पहले दे दो

October 13, 2024
विचारों में महत्वपूर्ण क्या है: प्रवाह, बदलाव और स्थिरता
विचार शक्ति

विचारों में महत्वपूर्ण क्या है: प्रवाह, बदलाव और स्थिरता

October 7, 2024
आपको चाहिए चार मित्र । रुसेन कुमार
विचार शक्ति

आपको चाहिए चार मित्र । रुसेन कुमार

October 2, 2024
पत्रकार अर्थात् सत्तासीनों और शक्तिशाली वर्ग की असली समस्या
विचार शक्ति

पत्रकार अर्थात् सत्तासीनों और शक्तिशाली वर्ग की असली समस्या

October 2, 2024
What is our nature- a fly or a bee
विचार शक्ति

हमारा स्वभाव कैसा है – मक्खी या मधुमक्खी । रुसेन कुमार

October 1, 2024
Load More
Next Post
रुसेन कुमार - हेल्पेज इंडिया

रुसेन कुमार, छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर परिचर्चा में विशिष्ट अतिथि

Recent Posts

  • विपश्यना ध्यान आचार्य डॉ. आशिन ओत्तामाथारा (बौद्ध भिक्षु) से रुसेन कुमार से भेंट एवं वार्तालाप
  • Rusen Kumar Meets Vipassana Meditation Master Dr. Ashin Ottamathara (Buddhist Monk)
  • Rusen Kumar Congratulates Bhola Ram Sinha for Receiving the ‘Journalism Award’ in Chhattisgarh
  • भोलाराम सिन्हा को “चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार” मिलने पर रुसेन कुमार ने बधाई दी
  • Rusen Kumar Meets Senior Social Worker Kanhaiya Lal Khobragade in Rajnandgaon
Rusen Kumar

Rusen Kumar

रुसेन कुमार प्रतिभाशाली पत्रकार, लेखक एवं सामाजिक उद्यमी हैं।

नियमित सम्पर्क में रहने के लिए WhatsApp चैनल को फालो कीजिए।

  • About us
  • Contact
  • टीम

Copyright © 2024 - Rusen Kumar | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • परिचय
  • विचार शक्ति
  • जनसंपर्क
  • मीडिया
  • किताबें
  • अपडेट्स
    • समाचार
  • गैलरी
  • कार्य
  • विडियो
  • संपर्क

Copyright © 2024 - Rusen Kumar | All Rights Reserved