Saturday, May 10, 2025
रुसेन कुमार
  • Home
  • परिचय
  • विचार शक्ति
  • जनसंपर्क
  • मीडिया
  • किताबें
  • अपडेट्स
    • समाचार
  • गैलरी
  • कार्य
  • विडियो
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • परिचय
  • विचार शक्ति
  • जनसंपर्क
  • मीडिया
  • किताबें
  • अपडेट्स
    • समाचार
  • गैलरी
  • कार्य
  • विडियो
  • संपर्क
No Result
View All Result
रुसेन कुमार
No Result
View All Result
Rusen Kumar Rusen Kumar Rusen Kumar
Home गैलरी

समाजसुधारक, विचारक एवं समाजशास्त्री डा. बिंदेश्वर पाठक के साथ रुसेन कुमार

रुसेन कुमार ने कहा कि डा. बिन्देश्वर पाठक का सानिध्य मिलना दुर्लभ था। मेरे लिए उनके स्नेह एवं विचार अत्यंत प्रेरणादायी और मूल्यवान हैं।

रुसेन कुमार Rusen Kumar by रुसेन कुमार Rusen Kumar
November 22, 2023
in गैलरी
Reading Time: 1 min read

6 जनवरी 2015 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय महत्व का प्रेरणादायक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का नाम था “टॉयलेट पहले – स्वच्छता सबके लिए” (Sanitation for All – Toilet First) । इस सम्मेलन का आयोजन रुसेन कुमार, जो कि इंडिया सीएसआर के संस्थापक हैं, द्वारा किया गया था।

मुख्य आमंत्रित अतिथि

इस अवसर पर, पद्म भूषण सम्मानित समाजसुधारक, विचारक एवं समाजशास्त्री डॉ. बिन्देश्वर पाठक, जो सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक हैं, को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। डॉ. पाठक ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया और भारत में स्वच्छता आंदोलनों के इतिहास तथा वर्तमान विकास पहलों पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. पाठक का योगदान

डॉ. पाठक का जन्म बिहार के रामपुर में हुआ था। 1964 में उन्होंने समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने बिहार गांधी जन्म शताब्दी समारोह समिति में प्रचारक के रूप में काम किया। 1970 में, उन्होंने सुलभ शौचालय संस्थान की स्थापना की, जिसने भारत के स्वच्छता आंदोलन में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाया।

स्वच्छता सम्मेलन में डा. बिंदेश्वर पाठक का सम्मान किया गया।

रुसेन कुमार के कार्यों की सराहना

सम्मेलन की प्रासंगिकता

इस सम्मेलन में देश-विदेश से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. पाठक ने रुसेन कुमार के नेतृत्व और सम्मेलन की सफलता की सराहना की। उन्होंने इसे स्वच्छता आंदोलन को आगे बढ़ाने में सम्मेलन को महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने स्वयं के द्वारा लिखित किताबों और कार्यों पर आधारित किताबों की प्रतियाँ रुसेन कुमार को भेंट की थी।

सम्मेलन का उद्देश्य और प्रभाव

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता तथा शौचालयों को सुलभ स्वच्छ, टिकाऊ बनाने की दिशा में चर्चा करना था। डॉ. पाठक की उपस्थिति और उनके विचारों ने सम्मेलन को एक अनूठी गरिमा प्रदान की। यह सम्मेलन न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के प्रसार में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

निधन

समाजसेवा के लिए जीवन समर्पित करने वाले डा. बिंदेश्वर पाठक ने भारत में स्वच्छा आंदोलनों को दिशा दी। वे अंतिम सांस तक भारत की सेवा करते रहे। भारत माता के इस सुपुत्र का 80 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। 15 अगस्त 2023 की सुबह वे दिल्ली स्थित सुलभ इंटरनेशनल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए, तिरंगा फहराया और उसके कुछ देर बाद ही अचानक से गिर गए और अस्पताल में निधन हो गया।

रुसेन कुमार से नियमित सम्पर्क में रहने के लिए WhatsApp चैनल को फालो कीजिए।
ShareTweetPin
रुसेन कुमार Rusen Kumar

रुसेन कुमार Rusen Kumar

रुसेन कुमार, अग्रणी पत्रकार, कवि, लेखक और सामाजिक उद्यमी हैं। छत्तीसगढ़ में निवासरत हैं। सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक विषयों के चिंतन पर उनके सैकड़ों आलेख और 15 पुस्तकें प्रकाशित हैं। छत्तीसगढ़ में निवासरत हैं।

Related Posts

रुसेन कुमार की वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया लाल खोबराग‍ड़े, राजनांदगांव से मुलाकात
गैलरी

रुसेन कुमार की वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया लाल खोबराग‍ड़े, राजनांदगांव से मुलाकात

November 9, 2024
रुसेन कुमार एवं नरहरि सीताराम जिरवाल
गैलरी

महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल के साथ रुसेन कुमार

November 22, 2023
रुसेन कुमार मिरी एवं शिक्षक डा. राधेश्याम पटेल
गैलरी

गुरु-मित्र डा. राधेश्याम पटेल से रुसेन कुमार की आत्मीय भेंट

November 9, 2023
कलागुरु वेदणि सिंह ठाकुर के साथ रुसेन कुमार
गैलरी

रुसेन कुमार को कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर का सानिध्य

November 5, 2023
Kailash Satyarthi with Rusen Kumar
गैलरी

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ रुसेन कुमार

November 5, 2023
तस्वीर में महान समाज सुधारक (Social Reformer), प्रसिद्ध शहरी योजनाकार (Urban Planer) और सामाजिक तथा कृषि विशेषज्ञ (Agriculture Expert) मयंक गांधी (Mayank Gandhi) के साथ रुसेन कुमार (Rusen Kumar) के साथ दिखाई दे रहे हैं।
गैलरी

महान समाज सुधारक कृषि विशेषज्ञ मयंक गांधी और रुसेन कुमार

November 3, 2023
Load More
Next Post
भारतीय संविधान सब के लिए सहज रूप से उपलब्ध होना चाहिएः रुसेन कुमार

भारतीय संविधान सब के लिए सहज रूप से उपलब्ध होना चाहिएः रुसेन कुमार

Recent Posts

  • विपश्यना ध्यान आचार्य डॉ. आशिन ओत्तामाथारा (बौद्ध भिक्षु) से रुसेन कुमार से भेंट एवं वार्तालाप
  • Rusen Kumar Meets Vipassana Meditation Master Dr. Ashin Ottamathara (Buddhist Monk)
  • Rusen Kumar Congratulates Bhola Ram Sinha for Receiving the ‘Journalism Award’ in Chhattisgarh
  • भोलाराम सिन्हा को “चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार” मिलने पर रुसेन कुमार ने बधाई दी
  • Rusen Kumar Meets Senior Social Worker Kanhaiya Lal Khobragade in Rajnandgaon
Rusen Kumar

Rusen Kumar

रुसेन कुमार प्रतिभाशाली पत्रकार, लेखक एवं सामाजिक उद्यमी हैं।

नियमित सम्पर्क में रहने के लिए WhatsApp चैनल को फालो कीजिए।

  • About us
  • Contact
  • टीम

Copyright © 2024 - Rusen Kumar | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • परिचय
  • विचार शक्ति
  • जनसंपर्क
  • मीडिया
  • किताबें
  • अपडेट्स
    • समाचार
  • गैलरी
  • कार्य
  • विडियो
  • संपर्क

Copyright © 2024 - Rusen Kumar | All Rights Reserved