हिंदी व्यंग्य साहित्य में नवोदित लेखकों को पहचान और प्रोत्साहन देने का एक अनूठा प्रयास है गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान । इस सम्मान के जरिए हम हिंदी साहित्य के व्यंग्य विधा और व्यंग्यकारों के इस विशिष्ट वर्ग को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। सम्मान का उद्देश्य व्यंग्य लेखन में उत्कृष्टता को पहचानना है। परिणाम स्वरूप वे अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित कर सकें और व्यंग्य साहित्य के विकास में योगदान सुनिश्चित कर सकें।
यह योजना हिंदी साहित्य के व्यंग्यकारों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इसके द्वारा युवा पीढ़ी के लेखकों को प्रोत्साहन मिलेगा। व्यंग्य साहित्य के रचनाकारों का गौरव बढ़ेगा। समकालीन व्यंग्यकारों की रचनाओं की मौलिकता और लेखन की प्रगति को समझने का अवसर मिलेगा।
गिरीश पंकज
गिरीश पंकज देश के प्रख्यात व्यंग्यकार हैं। उनकी 100 से अधिक किताबें प्रकाशित और प्रसारित हो चुकी हैं। उनकी रचनाओं पर अनेक विद्यार्थीगण शोध कर रहे हैं, जो उनके व्यंग्य साहित्य में योगदानों के प्रभाव एवं महत्ता को दर्शाता है। इस सम्मान के माध्यम से, हिंदी व्यंग्य लेखन को प्रोत्साहन देना और युवा लेखकों को प्रतिष्ठा प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।
सम्मान का उद्देश्य
गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य 40 वर्ष से कम आयु के प्रतिभावान व्यंग्यकारों को प्रोत्साहित कर हिंदी साहित्य के व्यंग्य लेखन को बढ़ावा देना है।
सम्मान राशि
गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान के तहत विजेता को रु 21,000/- की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
यह राशि युवा व्यंग्यकारों के लिए प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।
नकद पुरस्कार के साथ सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। वितेजा की यात्रा एवं ठहरने का व्यय आयोजकों द्वारा वहन किया जाएगा।
सम्मान की घोषणा एवं प्रविष्टियों का आमंत्रण
- समय: अक्टूबर 2024 में सम्मान की स्थापना की घोषणा की गई। प्रविष्टियाँ आमंत्रित करने की घोषणा कर दी गई है।
- माध्यम: सम्मान के बारे में साहित्यिक पत्रिकाओं, अखबारों, सोशल मीडिया, और वेबसाइट के माध्यम से इसे व्यापक रूप से प्रचारित किया जा रहा है।
- नामांकन: उम्मीदवारों को अपनी प्रविष्टि जमा करने के लिए तीन माह का समय दिया जा रहा है।
- नामंकन प्राप्त होने की अंतिम तिथिः 15 जनवरी 2025
- प्रविष्टि की प्रतियाँः प्रत्येक लेखक को अपनी रचनाओं की तीन प्रतियाँ भेजना अनिवार्य है। विस्तार से अपना भी भेजना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रविष्टि में कवरिंग लेटर होना अनिवार्य है।
- प्रविष्टियाँ भेजनाः सभी प्रविष्टियाँ – रुसेन कुमार, संयोजक एवं अध्यक्ष, गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान समिति को संबोधित होंगी।
- प्रविष्टियाँ भेजने का पताः रुसेन कुमार, संयोजक एवं अध्यक्ष, गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान समिति, इंडिया सीएसआर हाउस 222, कृष्ण वाटिका, बोइरदादर, रायगढ़ – 496001, छत्तीसगढ़, ई-मेल rusenkumar@gmail.com मोबाइल नं. 9981099555
योग्यता मापदंड
- आयु: 40 वर्ष से कम।
- भाषा: हिंदी।
- श्रेणी: व्यंग्य साहित्य में प्रकाशित रचना।
- निवास: भारतीय नागरिक।
- रचनाकाल: रचना तीन वर्षों 2022, 2023 एवं 2024 में प्रकाशित हुई हो।
चयन प्रक्रिया
पहला चरण: प्राप्त प्रविष्टियों की स्क्रूटनी एक चयन समिति द्वारा की जाएगी, जिसमें अनुभवी साहित्यकार, आलोचक, और पत्रकार होंगे।
प्रविष्टियों की स्क्रूटनी चयन समिति
- सनत, रायगढ़
- आनंद सिंघनपुरी, रायगढ़
- दूसरा चरण: शॉर्टलिस्ट की गई प्रविष्टियों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें गिरीश पंकज जैसे प्रमुख साहित्यकारों के कार्यों से तुलना करते हुए आंका जाएगा। जूरी की घोषणा की जाएगी।
- अंतिम निर्णय: शीर्ष तीन प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट कर अंतिम निर्णय के लिए प्रमुख जूरी के पास भेजा जाएगा, जिसमें प्रमुख साहित्यकार होंगे। जूरी की घोषणा की जाएगी। जूरी का निर्णय सर्वमान्य है।
पुरस्कार की घोषणा और सम्मान समारोह
- पुरस्कार की घोषणाः पुरस्कार प्राप्त होने की घोषणा मार्च 2025 में की जाएगी।
- सम्मान समारोह: सम्मान समारोह जून 2025 में आयोजित होगा।
- स्थानः सम्मान समारोह रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा।
- अभिव्यक्तिः सम्मान प्राप्त करने वाले व्यंग्यकार को 20 मिनट का मुख्य वक्तव्य देना होगा। वक्तव्य की लिखित प्रति पूर्व ही प्रस्तुत करना होगी, ताकि उसका प्रकाशन स्मारिका में किया जा सके।
- विजेता को सम्मान श्री गिरीश पंकज के हाथों प्रदान किया जाएगा।
- नियम एवं शर्तेंः प्रक्रिया के दरमियान तथा उसके पश्चात भी सम्मान प्राप्त रचनाकार का किसी अनैतिक कृत्य प्रमाणित होने पर पुरस्कार वापस लिया जा सकता है।